Current affairs in Hindi 28 October 2024

28 अक्टूबर वर्तमान मामले 2024 ध्यान से पढ़ें, 
1. वैश्विक प्रकृति संरक्षण सूचकांक (NCI) 2024 में, भारत 180 देशों में से ______ स्थान पर है।
उत्तर: 176वें

2. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने कक्षा 10 के लिए उत्तीर्ण अंक कम करने का प्रस्ताव रखा है?
उत्तर: महाराष्ट्र

3. हाल ही में खेल मंत्रालय ने 'ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार' बंद कर किस पुरस्कार को शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: अर्जुन पुरस्कार

4. निम्नलिखित में से किसके लिए जनरेटिव एआई सेक्टर ने सर्वम-1 नाम से एक नया भाषा मॉडल पेश किया है?
उत्तर: भारतीय भाषा

5. हाल ही में किस देश ने वैश्विक गरीबी उन्मूलन के लिए IMF के साथ दो समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: UAE

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 7,160 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
उत्तर: बिहार

7. हाल ही में कहां एशिया स्वच्छ ऊर्जा शिखर सम्मेलन (ACES) आयोजित हुआ है?
उत्तर: सिंगापुर

8. हाल ही में महामारी निधि परियोजना G-20 महामारी निधि द्वारा वित्त पोषित कितने मिलियन डॉलर की पहल है?
उत्तर: 25 मिलियन डॉलर

9. हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ‘ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ बंद करने की घोषणा की है, इसे कब स्थापित किया गया था?
उत्तर: वर्ष 2002 में

10. निम्नलिखित में से किस तारीख को प्रतिवर्ष ‘विश्व दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस' मनाया जाता है?
उत्तर: 27 अक्टूबर

11. हाल ही में कहां 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024' आयोजित किया गया है?
उत्तर: नई दिल्ली

12. भारत अब तक कितनी बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थायी सदस्य रह चुका है?
उत्तर: आठ

13. आईएमएफ की एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 और 2025 में वैश्विक विकास दर कितना प्रतिशत रहने का अनुमान है?
उत्तर: 3.2%

14. हाल ही में कहां 21वें पशुधन गणना अभियान का शुभारंभ किया गया है?
उत्तर: नई दिल्ली

15. हाल ही में किसने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत का 51वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज का सुविचार
"आप अपने भाग्य के स्वामी हैं। आप अपने पर्यावरण को प्रभावित, निर्देशित और नियंत्रित कर सकते हैं। आप अपने जीवन को वैसा बना सकते हैं जैसा आप चाहते हैं।"

Below Post Ad

WhatsApp Channel