Current affairs in Hindi 6 November 2024

Current affairs in Hindi 6 November 2024
➼ प्रतिवर्ष 05 नवंबर को दुनियाभर में ‘विश्व सुनामी जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है।

➼ भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) के एक विद्यार्थी की फिल्म ‘सनफ्लावर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो’ ने ऑस्कर की लाइव एक्शन लघु फिल्म श्रेणी के लिए क्वालिफाई किया है।

➼ भारत के ‘हरमीत देसाई’ ने वेनेजुएला में ‘विश्व टेबल टेनिस फीडर काराकास टूर्नामेंट’ में पुरुष सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में जीत दर्ज करके दोहरे खिताब जीते हैं।

➼ शतरंज में, ‘चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स टूर्नामेंट’ का दूसरा संस्करण 05 नवंबर से अन्ना सेंटेनरी लाइब्रेरी में शुरू होगा।

➼ भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ‘रिद्धिमान साहा’ ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

➼ राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ 05 नवंबर को नई दिल्‍ली में ‘पहले एशियाई बौद्ध सम्मेलन’ में भाग लेंगी। दो दिन का यह सम्‍मेलन बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत को रेखांकित करेगा।

➼ पर्यटन मंत्रालय 05 नवंबर से एक्‍ससेल (ExCeL) लंदन में शुरू होने वाले ‘वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट’ में भाग लेगा।

➼ हरियाणा के अंबाला में 04 नवंबर से वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यास ‘विनबैक्स 2024’ का पांचवां संस्करण शुरू हुआ है। विनबैक्स 2024 का उद्देश्य दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

➼ भारत और अल्जीरिया ने 04 नवंबर को ‘द्विपक्षीय रक्षा सहयोग’ पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी और रणनीतिक हितों को बढ़ावा मिलेगा।

➼ केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 04 नवंबर को ‘चेन्नई बंदरगाह’ पर 187 करोड़ रुपये की प्रमुख आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।

➼ अबु धाबी में 04 नवंबर से ‘अबुधाबी अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम प्रदर्शनी और सम्‍मेलन-2024’ शुरू हुआ है।



1. हाल ही में किस देश को 'अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन' का अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर: भारत

2. निम्नलिखित में से कौन-सा देश सबसे सस्ती विनिर्माण लागत वाले देशों की सूची में शीर्ष पर है?
उत्तर: भारत

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'लखपति दीदी' मेले का उद्घाटन किया है?
उत्तर: उत्तराखंड

4. हाल ही में भारत और किस देश ने ‘द्विपक्षीय रक्षा सहयोग’ पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: अल्जीरिया

5. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में, किस देश का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है?
उत्तर: सिंगापुर

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर हीटवेव को 'राज्य आपदा' घोषित किया है?
उत्तर: तमिलनाडु

7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पशुपालन और पैरा-पशु चिकित्सा में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के लिए नई नीति बनाने की घोषणा की है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश

8. हाल ही में कहां वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यास ‘विनबैक्स 2024’ का 5वां संस्करण शुरू हुआ है?
उत्तर: हरियाणा

9. हाल ही में कहां ‘अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम प्रदर्शनी और सम्‍मेलन-2024’ शुरू हुआ है?
उत्तर: अबू धाबी

10. हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 1 नवंबर को ______ स्थापना दिवस मनाया है।
उत्तर: 50वां

11. हाल ही में किसने पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

12. निम्नलिखित में से किस देश के वैज्ञानिक ने 'विश्व का पहला लकड़ी का उपग्रह' लिग्नोसैट बनाया है?
उत्तर: जापान

13. हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने पश्चिम बंगाल में बिजली वितरण को बढ़ाने के लिए कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है?
उत्तर: 241.3 मिलियन डॉलर

14. निम्नलिखित में से किसके द्वारा भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन शुरू किया गया है?
उत्तर: ISRO

15. हाल ही में कहां भारत के पहले बायोमैनुफैक्चरिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर: मोहाली

आज का सुविचार
"अगर आप सफल होना चाहते हैं तो अभी से अपने काम में जुट जाइए और तबतक काम में लगे रहें, जबतक सफलता प्राप्त नहीं हो जाती।"




Below Post Ad

WhatsApp Channel