Current Affairs in Hindi 9 November 2024

Current Affairs in Hindi 9 November 2024

1. हर वर्ष 08 नवम्बर को ‘विश्व रेडियोग्राफी दिवस’ (World Radiography Day) मनाया जाता है।


2. भारत की राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ 08 नवम्बर को नई दिल्ली में ‘केंद्रीय सतर्कता आयोग’ (CVC) के सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह को संबोधित करेंगी।


3. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार T-20 क्रिकेट मैच की श्रृंखला का पहला मैच 08 नवम्बर को डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा।


4. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रंप’ ने चुनावी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ‘सूसी विल्स’ (Susie Wiles) को व्हाइट हाउस का ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया है।


5. केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 08 नवम्बर को सिंगापुर में आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क के ‘8वें गोलमेज सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।


6. भारतीय सैन्य विरासत का ‘द्वितीय वार्षिक महोत्सव’ 08 नवम्बर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।


7. भारतीय सड़क कांग्रेस का ‘83वां वार्षिक सम्मेलन’ 08 नवम्बर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुरू हो रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।


8. ‘भारतीय रेलवे’ यात्रियों की सुविधा के लिए 08 नवम्बर से 164 विशेष रेल गाड़ियां चलाएगा। त्योहार मनाने के बाद अपने-अपने घर जाने वालों को इससे लाभ पहुंचेगा।


9. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना कर दिया है।


10. केंद्र सरकार के अनुसार इस वर्ष अक्टूबर के अंत तक ब्राजील से ‘उड़द दाल’ का आयात 4,102 टन से बढ़कर 22 हजार टन से अधिक हो गया है

➼ हर वर्ष 08 नवम्बर को दुनियाभर में ‘विश्व रेडियोग्राफी दिवस’ मनाया जाता है।

➼ राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ 08 नवंबर को नई दिल्ली में ‘केंद्रीय सतर्कता आयोग’ (CVC) के सतर्कता जागरुकता सप्ताह समारोह को संबोधित करेंगी।

➼ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार T-20 क्रिकेट मैच की श्रृंखला का पहला मैच 08 नवंबर को डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा।

➼ अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ‘सूसी विल्स’ (Susie Wiles) को व्हाइट हाउस का ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया है।

➼ केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 08 नवंबर को सिंगापुर में आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क के ‘8वें गोलमेज सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।

➼ भारतीय सैन्य विरासत का ‘द्वितीय वार्षिक महोत्सव’ 08 नवंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

➼ भारतीय सड़क कांग्रेस का ‘83वां वार्षिक सम्मेलन’ 08 नवंबर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुरू हो रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

➼ ‘भारतीय रेलवे’ यात्रियों की सुविधा के लिए 08 नवंबर से 164 विशेष रेल गाड़ियां चलाएगा। त्योहार मनाने के बाद अपने-अपने घर जाने वालों को इससे लाभ पहुंचेगा।

➼ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना कर दिया है।

➼ केंद्र सरकार के अनुसार इस वर्ष अक्टूबर के अंत तक ब्राजील से ‘उड़द दाल’ का आयात 4,102 टन से बढ़कर 22 हजार टन से अधिक हो गया है।

➼ ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित करने का कानून बनाने की घोषणा की है।

➼ भारतीय शतरंज खिलाड़ी ‘अर्जुन एरिगैसी’ (Arjun Erigaisi) ने 07 नवंबर को चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में एलेक्सी सराना के खिलाफ तीसरे दौर की शानदार जीत के बाद ‘फिडे विश्व शतरंज रैंकिंग’ में दूसरे स्थान पर कब्जा किया है।


1. निम्नलिखित में से कौन सेमीकंडक्टर नीति शुरू करने वाला पहला राज्य बना है?
उत्तर: गुजरात

2. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा भारतीय सैन्य धरोहर महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन हुआ है?
उत्तर: रक्षा मंत्रालय

3. हाल ही में किस देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित करने की घोषणा की है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

4. निम्नलिखित में से कहां भारतीय सड़क कांग्रेस का ‘83वां वार्षिक सम्‍मेलन’ शुरू हुआ है?
उत्तर: छत्तीसगढ़

5. हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नई दिल्ली में पराली जलाने पर जुर्माना ______ कर दिया है?
उत्तर: दो गुना

6. हाल ही में कहां भारतीय सैन्य विरासत का ‘द्वितीय वार्षिक महोत्सव’ शुरू हुआ है?
उत्तर: नई दिल्ली

7. प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘विश्व रेडियोग्राफी दिवस’ मनाया जाता है?
उत्तर: 08 नवंबर

8. हाल ही में कहां 'केंद्रीय सतर्कता आयोग’ (CVC) के सतर्कता जागरुकता सप्ताह समारोह को शुरू किया गया है?
उत्तर: नई दिल्ली

9. हाल ही में कहां आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क ‘8वें गोलमेज सम्मेलन’ को आयोजित किया गया है?
उत्तर: सिंगापुर

10. निम्नलिखित में से किस तारीख को प्रतिवर्ष 'राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस' मनाया जाता है?
उत्तर: 09 नवंबर

11. हाल ही में किस देश से सेना हटने के बाद भारत ने 'पूर्वी प्रहार' त्रि-सेवा अभ्यास शुरू किया है?
उत्तर: चीन

12. उत्तराखंड में शहरी सेवाओं में सुधार लाने के लिए भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने कितने मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया है?
उत्तर: 200 मिलियन डॉलर

13. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) का ____ वार्षिक जलवायु सम्मेलन अज़रबैजान में आयोजित किया जायेगा।
उत्तर: 29वाँ

14. हाल ही में कितने वर्ष के लिए भारत को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर: 02 वर्ष

15. केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) द्वारा किस माह को राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर: नवंबर

आज का सुविचार
समस्याओं का साहस के साथ सामना करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी, डरेंगे तो छोटी सी परेशानी भी बड़ी लगेगी।





Below Post Ad

WhatsApp Channel